फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: 'मंत्रिमंडल की बैठक बुलाएं CM, कोलकाता पुलिस आयुक्त को हटाने पर फैसला करें'; राज्यपाल का निर्देश

Sun, 08 Sep 2024 10:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

RG Kar Case: कोलकाता के सरकारी आर.जी.कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में लोगों द्वारा लगातार की जा रही न्याय की मांग के मद्देनजर राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तत्काल मंत्रिमंडल की आपातकालीन बैठक बुलाने और इस मुद्दे पर चर्चा करने का निर्देश दिया
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के सरकारी आर.जी.कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर जनता की ओर से न्याय की मांग लगातार जारी है। इस बीच, राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तत्काल मंत्रिमंडल की आपातकालीन बैठक बुलाने और इस मुद्दे पर चर्चा करने का निर्देश दिया। राजभवन के सूत्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बोस ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार को कोलकाता पुलिस के आयुक्त विनीत गोयल को बदलने की लोगों की मांग पर फैसला करना चाहिए। सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राज्यपाल बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोगों द्वारा महिला डॉक्टर के लिए की जा रही न्याय की मांग पर चर्चा करने के लिए मंत्रिमंडल की आपातकालीन बैठक बुलाने का निर्देश दिया है।’’

उन्होंने बताया कि बोस ने कहा है कि सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और राज्य में हो रही चिंताजनक घटनाओं पर चुप नहीं रह सकती। सूत्र ने कहा, ‘‘राज्यपाल के अनुसार, राज्य को संविधान और कानून के शासन के तहत काम करना चाहिए। शुतुरमुर्ग जैसा रवैया काम नहीं आएगा और राज्य को कोलकाता के पुलिस आयुक्त को हटाने की जनता की मांग पर ध्यान देना चाहिए।’’
विज्ञापन




राज्य सरकार द्वारा संचालित आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार रूम में नौ अगस्त को ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव मिला था, जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। इस मुद्दे को लेकर कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में आम लोगों द्वारा रोजाना विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें