फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ, अपना भाई बताया; कहा- वह गरीबों की आवाज

Sun, 15 Sep 2024 09:22 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि देश में नफरत फैलाने वालों का मुकाबला करने के लिए सामूहिक प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि पैगंबर मोहम्मद, गीता और बाइबल की शिक्षाएं देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए हैं।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी, रेवंत रेड्डी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सराहना की। उन्होंने ओवैसी को एक ऐसा सांसद बताया जो संसद में लगातार गरीबों के लिए बोलते हैं। हैदराबाद में प्रोफेट फॉर द वर्ल्ड पुस्तक के लॉन्च कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने एआईएमआईएम प्रमुख को गरीबों की आवाज कहा। 
विज्ञापन


तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, "जब वह कांग्रेस के खिलाफ बोलते हैं तो मुझे अच्छा लगता है, क्योंकि हमारा अपना भाई आवाज उठा रहा है। अगर कोई हमारे खिलाफ बोलेगा तो वह हमारा दुश्मन नहीं है। सरकार चलाने में कुछ गलतियां हो सकती हैं। इन गलतियों को ठीक करने के लिए हमें राज्य और देश में मजबूत विपक्ष की आवश्यकता है।" एक अन्य कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस की आलोचना की। 

तेलंगाना के सीएम ने आगे कहा कि देश में नफरत फैलाने वालों का मुकाबला करने के लिए सामूहिक प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि पैगंबर मोहम्मद, गीता और बाइबल की शिक्षाएं देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए हैं। रेड्डी ने कहा, "जहर फैलाने वालों को रोकने के लिए हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए। भारत हमारा देश है और इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। देश को बचाने कोई और नहीं आएगा। चुनाव जीतने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन हमें उन लोगों से सावधान रहना चाहिए जो चुनाव जीतने के लिए जहर फैलाते हैं।" मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि लोकसभा में जनता के पक्ष में बोलने वालों की संख्या कम हुई है जबकि नफरती भाषणों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें