यूपी समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम अब साफ होने लगे हैं। रुझानों में भाजपा चार राज्यों में अपनी सरकार बचाते दिख रही है। वहीं, पंजाब में कांग्रेस को जोरदार झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। इस रिपोर्ट में जानिए पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम कैसे देखें।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव के परिणाम धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। गुरुवार सुबी आठ बजे मतगणना शुरू हुई। भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रुझान और परिणाम पल-पल अपडेट हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। यहां पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को हुआ था। यहां की 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा के सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में वापसी करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पंजाब (117 सीट), उत्तराखंड (70) और गोवा (40) में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मणिपुर (60) में 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में मतदान हुआ था। सभी राज्यों के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी और परिणाम भी इसी दिन सामने आएंगे। इनमें से चार राज्यो में भाजपा और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।
ऐसे देखें पांच राज्यों के चुनाव परिणाम
पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम देखने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
यहां पर 'जनरल इलेक्शंस टु असेंबली कॉन्सटीट्यूंसी मार्च-2022' पर क्लिक करें।
आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद यहां पर पांचो राज्यों के परिणाम देख सकेंगे।