फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2022: पीएम मोदी उत्तराखंड की टोपी व मणिपुर के गमछे में नजर आए, दोनों राज्यों में हो रहे हैं चुनाव

Wed, 26 Jan 2022 10:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री ने ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखण्ड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवान्वित किया है।' 
 
विज्ञापन
pm modi in uttarakhand cap - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर पीएएम नरेंद्र मोदी हमेशा  खास अंदाज में नजर आते हैं। 73 वें गणतंत्र दिवस पर वे खास टोपी व गमछे में नजर आए। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर उन्होंने शहीदों को नमन किया। यह खास टोपी उत्तराखंड की है तो गमछा मणिपुर का। 
विज्ञापन

 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, 'आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखण्ड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवान्वित किया है।' 

उत्तराखंड व मणिपुर में अगले माह है चुनाव
प्रतीकों के जरिए सियासी संकेत देने में अग्रणी रहने वाले पीएम मोदी की टोपी पर उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल भी अंकित था। उत्तराखंड व मणिपुर इन दोनों राज्यों में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की वेशभूषा को इन दोनों राज्यों के लिए संकेत के तौर पर माना जा रहा है। 

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 10 बजे इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचे और दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। इंडिया गेट पर रखी अमर जवान ज्योति को भी हाल ही में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्ज्वलित ज्योति में विलीन किया गया है।

मजदूरों को विशिष्ट अतिथि का दर्जा
73 वें गणतंत्र दिवस की परेड खास है, क्योंकि इसमें कोरोना वॉरियर्स, सेंट्रल विस्टा के निर्माण में लगे मजदूरों को विशिष्ट अतिथि का दर्जा दिया गया है। परेड में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार के नौ मंत्रालयों की झांकी भी राजपथ पर नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें