फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : शहाबुद्दीन की मौत को तिहाड़ जेल प्रबंधन बताता रहा अफवाह, सोशल मीडिया पर होती रही कयासबाजी

Sat, 01 May 2021 11:59 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण शहाबुद्दीन के निधन की खबर का तिहाड़ जेल प्रशासन ने खंडन किया है। जेल प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि शहाबुद्दीन की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
मोहम्मद शहाबुद्दीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यह जानलेवा वायरस प्रतिदिन हजारों की जिंदगियां निगल जा रहा है। इस बीच, शनिवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार की सिवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सैयद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत की खबरें चलने लगीं। बाद में शहाबुद्दीन की मौत की खबर को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने खंडन किया है। जेल प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि शहाबुद्दीन की तबीयत खराब है। इसके कुछ घंटों बाद उसकी कोरोना से मौत हो गई। बता दें कि हत्या के मामले में सजायाफ्ता बिहार का बाहुबली शहाबुद्दीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही बंद है।

विज्ञापन


तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि सोशल मीडिया पर चल रहीं शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत की खबरें कोरी अफवाह हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक, शहाबुद्दीन की हालत गंभीर है, लेकिन अभी उपचार चल रहा है। पूर्व सांसद का दिल्ली के ही दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोरोना संक्रमित शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं। इसके कुछ घंटों बाद तिहाड़ की डीजी ने शहाबुद्दीन की मौत पुष्टि की।

बता दें कि सिवान लोकसभा सीट से सांसद रह चुके बाहुबली शहाबुद्दीन की गिनती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में होती थी। शहाबुद्दीन को हत्या के एक मामले में अदालत ने दोषी करार दिया था। सजायाफ्ता शहाबुद्दीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा था। आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर शहाबुद्दीन के निधन की खबरें चल रही थीं, जिनको जेल प्रशासन ने गलत करार दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि तिहाड़ जेल में भी कोरोना वायरस पांव पसार रहा है। कई कैदी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। तिहाड़ जेल में बंद कैदियों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने की कवायद जेल प्रशासन ने शुरू कर दी है।

तिहाड़ जेल में शहाबुद्दीन को एकदम अलग बैरक में रखा गया था। उस बैरक में शहाबुद्दीन के अलावा कोई दूसरा कैदी नहीं है। तिहाड़ में तीन ऐसे कैदी (शहाबुद्दीन, छोटा राजन और नीरज बवाना) हैं, जिनको अलग-अलग बैरकों में अकेला रखा गया है। इनका किसी से भी मिलना-जुलना नहीं होता है। पिछले 20-25 दिनों से इनके परिजनों को भी इन कैदियों से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें