फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: संकट के दौर में केंद्र सरकार की बड़ी मदद, राज्यों को जारी की 8,873 करोड़ की पहली किस्त

Sat, 01 May 2021 11:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को राहत देने के लिए एसडीआरएफ से केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त जारी कर दी है। वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संकट के बीच भारत सरकार ने राज्यों को राहत देने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त के रूप में केंद्र सरकार ने 8873.6 करोड़ रुपये सभी राज्यों के लिए जारी किए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया कि साल 2021-22 के लिए एसडीआरएफ से राज्यों को मदद देने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि जारी की गई राशि का 50 फीसदी यानी 4436.8 करोड़ रुपये का इस्तेमाल राज्य कोविड-19 की रोकथाम के लिए कर सकते हैं। 
 
इसके अलावा मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया कि गृह मंत्रालय की सिफारिश पर राज्यों को 8873.6 करोड़ रुपये की पहली किस्त सौंपी गई है। बता दें कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष की पहली किस्त वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जून महीने के में जारी की जाती हैं। 
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एसडीआरएफ के लिए ये पैसे सामान्य प्रक्रिया में ढील देते हुए जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये राशि पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यों को दी गई राशि के इस्तेमाल के प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा किए बिना ही जारी की गई है। 

बता दें कि एसडीआरआफ की राशि का इस्तेमाल राज्यों की ओर से कोरोना संबंधित विभिन्न उपायों के लिए किया जा सकता है। इसमें वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, अस्पताल, एयर प्यूरिफायर में ऑक्सीजन उत्पादन और भंडारण संयंत्रों की लागत को पूरा करना, एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत करना, कोविड केयर सेंटर शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें