फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 60 फीसदी जिले 'जंगल की आग' से प्रभावित, हर साल अरबों रुपये का होता है नुकसान

Wed, 10 Oct 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fire in forest
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से भारत सहित दुनियाभर के कई देश जंगलों में लगी आग से प्रभावित हुए हैं। इनमें सरकारों को अरबों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 60 फीसदी जिले हर साल जंगल की आग से बुरी तरह प्रभावित होते हैं। आग लगने की इन घटनाओं से देश को हर साल करीब 1,100 करोड़ रुपये का नुकसान होता है।

विज्ञापन


बता दें कि देश में कुल 700 से अधिक जिले हैं, जिसमें से करीब 400 जिलों में मौजूद जंगल हर साल आग की चपेट में रहते हैं। इनमें से 20 जिले मुख्य रूप से पूर्वोत्तर में स्थित हैं। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विश्व बैंक ने एक संयुक्त रिपोर्ट जारी की है, जिसमें ये बातें सामने आई हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, 2003 से 2016 के बीच देश के कुल 20 जिलों में जंगल में आग लगने की 44 फीसदी घटनाएं हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की मौजूदा नीति में रणनीति का अभाव है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में ये सिफारिश की गई है कि जंगल में आग की घटनाओं को रोकने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने वाली एक दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों से तकनीकी सहयोग भी बढ़ाने की सिफारिश की गई है। 


उपग्रहों की मदद से ली जा रही जानकारी 


रिपोर्ट में कहा गया है कि जंगलों में आग लगने की जानकारी हासिल करने में उपग्रहों की मदद का बेहतर इस्तेमाल सराहनीय प्रयास है। इस मामले में बाकी देशों की अपेक्षा भारत काफी बेहतर है। यहां उपग्रहों की मदद से जंगलों में लगी आग की जानकारी जल्द मिल जाती है और उसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो जाती हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें