महाराष्ट्र के नागपुर निवासी पूर्व पत्रकार प्रशांत कोरटकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही रही है। जहां उनकी टिप्पणी पर मचे बयानबाजी के बीच कोल्हापुर की सत्र अदालत ने उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे छत्रपति संभाजी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस टिप्पणी के लिए कोरटकर को 24 मार्च को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया था।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में किए गए पेश
ऑडियो बातचीत के बाद दर्ज किया गया मामला
हालांकि इससे पहले, कोरटकर को गिरफ्तारी से बचाने के लिए 1 मार्च तक अंतरिम संरक्षण मिला था, लेकिन बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कोल्हापुर सत्र न्यायालय को मामले की सुनवाई करने को कहा। 18 मार्च को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें:- West Bengal: 'हमारी सरकार हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ', ईद के कार्यक्रम में बोलीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी