फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: कलकत्ता हाईकोर्ट से सुवेंदु अधिकारी को राहत; स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Thu, 19 Oct 2023 10:42 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली कोलकाता पुलिस की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। एक अन्य मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
Calcutta High Court - फोटो : www.calcuttahighcourt.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली कोलकाता पुलिस की याचिका खारिज कर दी। दरअसल, अगस्त में कथित तौर पर रैगिंग के बाद जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत के विरोध में प्रदर्शन के दौरान अधिकारी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


सुवेंदु बड़े कद के राजनीतिक नेता, अपशब्द कहने की उम्मीद नहीं
अपने आदेश में जस्टिस जय सेनगुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक चर्चा में केवल अभद्र भाषा का उपयोग संज्ञेय अपराध नहीं होगा। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि किसी बड़े कद के राजनीतिक नेता से सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहने की उम्मीद नहीं की जाती है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता को भी जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया।

राहुल गांधी का अंहकार अमेठी में उनकी हार का कारण बना: ईरानी
इस बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी के ‘राजनीतिक गुरु’ हैं और इसी अहंकार के कारण अमेठी में उनकी हार हुई। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि आज राष्ट्रीय मोर्चे पर विपक्षी दलों का जो गठबंधन है, उसने 2019 में अमेठी में चुनाव लड़ा था और तब भी उन्होंने राहुल गांधी को हराया था। 
विज्ञापन


राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक गुरु
वे एक कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के एक सवाल का जवाब दे रही थीं। उनसे पूछा गया था कि भाजपा केरल में एक भी सीट क्यों नहीं जीत पाई और क्या वह इसकी भरपाई करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ (केरल में) मुकाबला करेंगी। ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक गुरु हैं और मैं भाजपा की राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। राजनीतिक गुरु और कार्यकर्ता होने के बीच बहुत बड़ा राजनीतिक अंतर है।

अगले सप्ताह तक 5,000 शिशु गृहों की शुरुआत करेगी सरकार: स्मृति ईरानी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि सरकार अगले सप्ताह तक शहरों के केंद्रीय इलाकों में 5,000 शिशु गृहों की शुरुआत करेगी। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्मृति ईरानी ने कंपनियों से ऐसा प्रतिस्पर्धी अवसर प्रदान करने का भी आग्रह किया जो लड़कियों और महिलाओं के लिए अपना घर छोड़ने तथा अपने गृहनगर से दूर रोजगार हासिल करने के लिए आर्थिक रूप से सार्थक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें