फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने गुरुवायूर में श्रीकृष्ण मंदिर में की पूजा

Sat, 17 Sep 2022 08:17 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति

सार

इससे पहले शुक्रवार को अंबानी तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Mukesh Ambani - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के गुरुवायूर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शनिवार को श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले शुक्रवार को अंबानी ने तिरुपति स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को केरल के गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन किए और उनकी पूजा की। उनके साथ उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी थीं।
विज्ञापन


अंबानी अपने परिवार के साथ मंदिर के सोपानम (आंतरिक गर्भगृह) में भी गए। उन्होंने मंदिर के हाथियों चेंथमारक्षन और बलरामन को प्रसाद भी चढ़ाया। गुरुवायुर देवस्वम बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पीके विजयन ने मंदिर में उनका स्वागत किया और उन्हें एक भित्ति चित्र भेंट किया।

तिरुमाला में चढ़ाया था डेढ़ करोड़ को चढ़ावा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में 1.5 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर में पूजा के बाद अंबानी ने टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए वेंकट धर्म रेड्डी को 1.5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। पहाड़ियों पर एक गेस्ट हाउस में कुछ समय रुकने के बाद, अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने पवित्र स्नान के बाद अनुष्ठान में भाग लिया। यह अनुष्ठान पुजारियों द्वारा भगवान वेंकटेश्वर के लिए आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें