फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिफारिश : मार्ली वानकुंग हो सकती हैं मिजोरम से पहली हाईकोर्ट जज, कॉलेजियम द्वारा मंजूर 68 नामों में शामिल

Sat, 04 Sep 2021 11:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा देशभर की हाईकोर्ट के जजों के तौर पर की गई 68 नामों की सिफारिश में गुवाहाटी हाईकोर्ट के लिए मिजोरम की पहली महिला जज का नाम शामिल है। 
 
विज्ञापन
supreme court, सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम द्वारा देशभर की हाईकोर्टों में जजों के रूप में नियुक्ति के लिए जिन 68 नामों की सिफारिश की गई है, उनमें मिजोरम की राजधानी आइजोल की जिजा जज मार्ली वानकुंग का नाम भी है। यदि सरकार ने मंजूरी दे दी तो वह गुवाहाटी हाईकोर्ट में मिजोरम की  पहली महिला जज होंगी। 

विज्ञापन


जिला न्यायाधीश मार्ली वानकुंग अनुसूचित जनजाति समुदाय की हैं। वे ब्रिगेडियर सी वानकुंगा की बेटी हैं। डीजे वानकुंग ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और जेएनयू से एमफिल किया है। असम व मिजोरम की साझा हाईकोर्ट के रूप में गुवाहाटी कार्यरत है। वानकुंगा गुवाहाटी हाईकोर्ट में मिजोरम की पहली महिला न्यायाधीश होंगी। 

बता दें, सीजेआई एनवी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने हाल ही में 68 नामों की सिफारिश की है। इन्हें देश के करीब 12 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश बनाया जाएगा। कॉलेजियम ने इलाहाबाद, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा, केरल, छत्तीसगढ़ और गुवाहाटी हाईकोर्ट में नियुक्तियों के लिए ये नाम सुझाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें