फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: माकपा नेता बोले, भाजपा को हराने के लिए ममता से हाथ मिलाने को तैयार

Tue, 27 Jul 2021 01:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता

सार

  • नेता बिमान बोस ने कहा है कि वह तृणमूल कांग्रेस से गठजोड़ करने को हैं तैयार
  • माकपा बंगाल चुनाव में टीएमसी को बता चुके हैं सैद्धांतिक दुश्मन
विज्ञापन
बिमान बोस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपना खाता तक नहीं खोल पाने वाली माकपा ने भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर हाराने के लिए ममता बनर्जी से हाथ मिलाने का संकेत दिया है। टीएमसी की कट्टर विरोधी माकपा ने अपने रुख में बदलाव करते हुए उसके नेता बिमान बोस ने कहा है कि वह तृणमूल कांग्रेस से गठजोड़ करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


बंगाल चुनाव में टीएमसी को बता चुके हैं सैद्धांतिक दुश्मन
भाजपा को 2024 में सत्ता में आने से रोकने के लिए वाम दल के टीएमसी के साथ आने के सवाल पर माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य बिमान बोस ने कहा, हम भाजपा विरोधी किसी भी दल के साथ काम करने को तैयार हैं। बांटने वाली ताकतों के खिलाफ जब कभी बड़ी जरूरत महसूस की गई, हमारा यही रुख रहा है।

माकपा के शीर्ष सूत्रों ने हालांकि कहा कि पार्टी के रुख में तुरंत किसी बदलाव के संदर्भ में बोस के बयान की कोई अहमियत नहीं है। उल्लेखनीय है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में माकपा की अगुवाई में वाम दलों ने कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट के साथ एक मोर्चा बनाया था। इन दलों ने कहा था कि भाजपा और टीएमसी दोनों उनके सैद्धांतिक दुश्मन हैं।
विज्ञापन


टीएमसी के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं मार्क्सवादी
मार्क्सवादियों ने तृणमूल कांग्रेस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ममता बनर्जी के पिछले 10 साल के शासनकाल में उनकी ज्यादतियों को वे भुला चुके हैं। - शामिक भट्टाचार्य, भाजपा प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें