रिलायंस जियो लॉन्च: अंबानी का सबसे सस्ते 4G का दावा, 50 रु. में 1 जीबी डेटा
मंत्री के सेक्स स्कैंडल पर बोले केजरीवाल- फिर तो पार्टी ही खत्म कर दूंगा
जियो की मार से धड़ाम गिरे आइडिया-एयरटेल के शेयर
'अगर भारत ने चुना होता सैनिक हल, तो हमारा होता POK'
RSS पर लगाए सारे आरोप सही, नहीं मांगूंगा माफी: राहुल गांधी
विज्ञापन
2 of 6
reliance jio
रिलायंस जियो लॉन्च: अंबानी का सबसे सस्ते 4G का दावा, 50 रु. में 1 जीबी डेटा
रिलायंस ने सालाना बैठक के दौरान अपने महत्वकांक्षी 'जियो 4जी' को लॉन्च कर दिया है। जियो से फ्री में वॉयस कॉल्स की जा सकेगी और सिर्फ डेटा का ही चार्ज देना होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने इसे लॉन्च करते हुए कहा कि यह पीएम मोदी के डिजिटल मिशन को समर्पित है।
विज्ञापन
3 of 6
केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री के सेक्स स्कैंडल पर बोले केजरीवाल- फिर तो पार्टी ही खत्म कर दूंगा
दिल्ली सरकार में रहे पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी सामने आने के बाद, बृहस्पतिवार को सीएम केजरीवाल ने अपने मंत्री की करतूत पर खेद जताया और कार्यकर्ताओं व देश के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है।जारी किए गए यूट्यूब वीडियो में केजरीवाल ने संदीप कुमार जैसे मंत्री का अपने पार्टी में होने का अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि वह संदीप कुमार की हरकत से बेहद निराश हैं।
4 of 6
reliance jio
जियो की मार से धड़ाम गिरे आइडिया-एयरटेल के शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो की 4जी सेवा पर धमाकेदार ऐलान किए हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे सस्ती इंटरनेट सेवा का ऐलान कर डिजिटल दुनिया में हलचल मचा दी है। इस ऐलान के साथ बाजार में लिस्टेड इंटरनेट सेवा प्रदाताओं पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : PTI
'अगर भारत ने चुना होता सैनिक हल, तो हमारा होता POK'
देश ने यदि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उच्च नैतिक मूल्यों के बजाय सैन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया होता तो आज वह भारत का हिस्सा होता। यह बात भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने कही।
RSS पर लगाए सारे आरोप सही, नहीं मांगूंगा माफी: राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस मामले में यू-टर्न लेते हुए सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका को वापस ले लिया है। इस याचिका में उन्होंने आरएसएस आपराधिक मानहानि से जुड़े मामले को रद्द करने की गुहार लगायी थी।