फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉ सेक्रेटरी और आईबी चीफ को मिला एक साल का सेवा विस्तार

Thu, 27 May 2021 05:19 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसा पहली बार हुआ है जब देश की दो मुख्य खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों का एक साल का कार्यकाल बढ़ाया गया है। पिछली बार आईबी प्रमुख राजीव जैन का छह माह का कार्यकाल बढ़ाया गया था। उन्हीं के साथ रॉ चीफ अनिल धस्माना को भी छह माह का सेवा विस्तार दिया गया था...
विज्ञापन
रॉ सेक्रेटरी सामंत गोयल और आईबी चीफ अरविंद कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉ सेक्रेटरी सामंत गोयल और आईबी चीफ अरविंद कुमार को एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों की अगले माह रिटायरमेंट है। खास बात है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब देश की दो मुख्य खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों का एक साल का कार्यकाल बढ़ाया गया है। पिछली बार आईबी प्रमुख राजीव जैन का छह माह का कार्यकाल बढ़ाया गया था। उन्हीं के साथ रॉ चीफ अनिल धस्माना को भी छह माह का सेवा विस्तार दिया गया था।

विज्ञापन


आईबी प्रमुख अरविंद कुमार को 26 जून 2019 को नियुक्त किया गया था, उनका रिटायरमेंट इस साल जून में था। वहीं रॉ सेक्रेटरी सामंत गोयल को भी 26 जून 2019 में नियुक्त किया गया था।



बता दें कि अगले दो-तीन माह के दौरान कई एजेंसियों एवं अर्धसैनिक बलों के प्रमुख रिटायर हो रहे हैं। आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल 31 अगस्त को रिटायर होंगे। सीआईएसएफ के स्पेशल डीजी 'मुख्यालय' सुधीर सक्सेना, जिन्हें अस्थायी तौर पर डीजी का कार्यभार सौंपा गया है, अगर वे इसी पद पर स्थायी नियुक्ति पा जाते हैं तो एसपीजी को नया बॉस मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें