फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी: विराट के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की बागडोर, पाकिस्तानी दिग्गज ने बताए तीन नाम

Thu, 27 May 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया है, जो भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने कहा है कि भारत को निकट भविष्य में कप्तान के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय टीम को कप्तान की जरूरत होगा उनके पास कई विकल्प मौजूद होंगे। उन्होंने उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया है, जो भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत, रोहित शर्मा या अजिंक्य रहाणे में से कोई एक आगे चलकर भारतीय टीम की बागडोर संभाल सकते हैं।

विज्ञापन


सलमान बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैन के सवाल पर ये जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं उनके घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं जानता लेकिन मैंने आईपीएल में देखा है कि अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें कप्तानी सौंपी है तो क्रिकेट बोर्ड के पास भविष्य को लेकर कोई प्लान जरूर होगा। कोहली अभी भी युवा हैं और वो आने वाले 8-9 सालों तक कही नहीं जाएंगे।'

वहीं, वीडियो में बट्ट ने रोहित शर्मा के बारे में भी तारीफ की और कहा कि रोहित एक बेहतरीन कप्तान हैं। बट्ट ने कहा कि वो जिस तरह से योजना बनाते हैं और चीजों को चलाते है वो काबिलेतारिफ है। बट अजिंक्य रहाणे से भी काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि हाल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती। इसमें विराट कोहली की गैरहाजिरी में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की। सीरीज में उन्होंने सटीक फैसले लिए। तब रहाणे ने बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का टीम पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। ऐसे में रहाणे भी भविष्य में भारतीय कप्तान की जिम्मेदारी बखूबी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें