फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा के लिए मांगे वोट, ननद-भाभी के बीच होगी दिलचस्प लड़ाई

Mon, 14 Nov 2022 06:17 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली

सार

रविंद्र जडेजा ने कहा गुजरात चुनाव यहां एक टी 20 मैच की तरह है। मेरी पत्नी भाजपा के टिकट पर राजनीति में अपनी पहली शुरुआत कर रही है! कल वह अपना नामांकन दाखिल करेगी। मैं जामनगर के लोगों और सभी क्रिकेट प्रेमियों से बड़ी संख्या में आने की अपील करता हूं
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा ने रविवार को जामनगर के लोगों से अपनी पत्नी को वोट देने की अपील की। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव अपनी ही ननद के सामने जोरशोर से चुनावी मैदान में उतरीं रीवाबा जडेजा के लिए पति रविंद्र जडेजा ने रविवार को जामनगर के लोगों से उनकी पत्नी को वोट देने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रीवाबा को जामनगर (उत्तर) सीट से उतारा है। 

विज्ञापन


पत्नी को वोट देने की अपील
रविंद्र जडेजा ने एक वीडियो ट्वीट कर जामनगर के लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों से उनकी पत्नी को वोट देने की अपील की। साथ ही कहा कि गुजरात चुनाव यहां है और यह एक टी 20 मैच की तरह है। मेरी पत्नी भाजपा के टिकट पर राजनीति में अपनी पहली शुरुआत कर रही है! कल वह अपना नामांकन दाखिल करेगी। मैं जामनगर के लोगों और सभी क्रिकेट प्रेमियों से बड़ी संख्या में आने की अपील करता हूं और उसका समर्थन करें। 

रवींद्र जडेजा की बहन भी इसी सीट से मैदान में
भाजपा ने जामनगर नॉर्थ के मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा को हटाकर रीवाबा जडेजा को टिकट दिया है। वहीं दूसरी ओर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा एक स्थानीय कांग्रेस नेता हैं और हाल ही में उन्हें विपक्षी दल की राज्य महिला शाखा में सचिव नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


अपनी भाभी पर ननद नयनाबा ने निशाना साधते हुए कहा कि वह (रीवाबा जडेजा) एक सेलिब्रिटी हैं। मुझे नहीं लगता कि उनकी उम्मीदवारी से भाजपा को यह सीट जीतने में मदद मिलेगी। लोग ऐसे नेता चाहते हैं जो उनका काम करे और संकट में उनके साथ खड़ा हो। लोग ऐसे नेताओं को पसंद करते हैं जो उनके फोन उठाते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें (रीवाबा को) ज्यादा वोट मिलेंगे, क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी हैं। लोग जानते हैं कि मशहूर हस्तियां लोगों का काम नहीं करती हैं।

भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए 167 उम्मीदवारों के नाम जारी किए
वहीं रविवार को भाजपा ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक और उम्मीदवार की घोषणा की। अब तक पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए 167 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इससे पहले शनिवार को बीजेपी ने छह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। छह उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भाजपा ने दो महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें धोराजी से महेंद्रभाई पडलिया, खंभालिया से मुलुभाई बेरा, कुटियाना से ढेलीबेन मालदेभाई ओदेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या, देदियापाड़ा (एसटी) से हितेश देवजी वसावा और चोरयासी से संदीप देसाई को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें