फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक के रवि संथानम को फोर्ब्स की सबसे प्रभावी सीएमओ लिस्ट में मिला स्थान

Mon, 05 Oct 2020 12:20 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रवि संथानम - फोटो : Facebook
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक के रवि संथानम को फोर्ब्स की सबसे प्रभावी मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) की सूची में स्थान मिला है। फोर्ब्स ने उन्हें एपल, बीएमडब्ल्यू, एडोब, माइक्रोसॉफ्ट और पीएंडजी जैसी दिग्गज कंपनियों के मार्केटिंग हेड के साथ रखा है।

विज्ञापन


फोर्ब्स की ओर से सबसे प्रभावी सीएमओ पर जारी सूची का यह आठवां संस्करण है। सूची में 39वें पायदान पर काबिज रवि एकमात्र भारतीय हैं। 2020 की सूची के लिए फोर्ब्स ने 427 वैश्विक सीएमओ का चुनाव किया था। इसके आंकड़े न्यूज रिपोर्ट, वेबसाइट और सोशल नेटवर्किंग साइटों से जुटाए गए हैं। रवि को नए तरीके से बाजार में पहुंच बनाने की रणनीति और मशीन लर्निंग, डाटा साइंस जैसे तकनीकी उपकरणों के बेहतर इस्तेमाल के लिए चुना गया है। उन्होंने महामारी के बीच वीडियो जारी कर हार नहीं मानेंगे अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें