फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'महाराष्ट्र के गौरव के लिए बनी पार्टी जब दुश्मनों का साथ देती...', राज ठाकरे पर संजय राउत का हमला

Wed, 10 Apr 2024 01:34 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने यह टिप्पणी ऐसे समय में दी है, जब एक दिन पहले मनसे प्रमुख ठाकरे ने एलान किया था कि वह सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का साथ देंगे। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि मनसे से किसी उम्मीदवार को उतारा जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में तब संदेह पैदा होता है, जब महाराष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए गठित दल अपने दुश्मनों का साथ देता है। 

विज्ञापन


एक दिन पहले ठाकरे ने किया था एलान
राउत ने यह टिप्पणी ऐसे समय में दी है, जब एक दिन पहले मनसे प्रमुख ठाकरे ने एलान किया था कि वह सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का साथ देंगे। हालांकि अभी तक मनसे नेता ने इस बात पर कोई बयान नहीं दिया है कि उनकी पार्टी से किसी उम्मीदवार को उतारा जाएगा या नहीं। बता दें, महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है। 

राउत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र के गौरव के लिए लड़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी भ्रष्ट लोगों को अपने पाले में ले लिया है। 
विज्ञापन


कारोबार महाराष्ट्र से दूर जा रहे
उन्होंने कहा, 'कारोबार महाराष्ट्र से दूर जा रहे हैं, मुंबई को तोड़ने और अपंग बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे हालात में अगर महाराष्ट्र की शान के लिए बनी पार्टी महाराष्ट्र के दुश्मनों का समर्थन करती है तो लोगों के मन में एक शक पैदा होता है। उन्हें (राज ठाकरे) सवालों का जवाब देना होगा।'

मोदी युवाओं की चिंता पर देंगे ध्यान
गुड़ी पड़वा (पारंपरिक महाराष्ट्र नववर्ष जो नई शुरुआत, शुभता का प्रतीक है) पर अपनी पार्टी की वार्षिक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि मोदी युवाओं की चिंताओं पर ध्यान देंगे और राज्य को करों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय राजस्व का बड़ा हिस्सा मिलेगा। 

उन्होंने कहा था, 'मुझे कोई उम्मीद नहीं है। जब देश में एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता होगी, तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भाजपा, शिवसेना, राकांपा का बिना शर्त समर्थन करेगी। यह केवल नरेंद्र मोदी के लिए है।'
विज्ञापन


उन्होंने मोदी की आलोचना करने के लिए अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राउत पर भी निशाना साधा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें