फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस: अंगदान और जैव विविधता की रक्षा देशभक्ति का ही एक रूप;  संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कही बड़ी बात

Wed, 27 Sep 2023 09:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि अंगदान, देश की जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा देशभक्ति का ही एक रूप है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर उपयोग दूसरों के लिए जीना और मरना है। संघ प्रमुख अंगदान के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन डोनेट लाइफ के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कई लोग इसलिए पीड़ित हैं क्योंकि पैसा खर्च करने के बावजूद उन्हें वर्षों तक स्वस्थ अंग नहीं मिल पाते हैं। एक आजाद देश में, देशभक्ति का एक पहलू सार्वजनिक जीवन के नियमों का पालन करना है, कानून का उल्लंघन नहीं करना या उसे अपने हाथ में नहीं लेना और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी शिकायतें व्यक्त करना भी है लेकिन दूसरा पहलू देश के हर व्यक्ति का दर्द साझा करना है क्योंकि वे सभी हमारे अपने हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए अंगदान देशभक्ति का काम है, देशभक्ति का एक रूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें