फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका के काफिले पर लाठीचार्ज को लेकर रणदीप सुरजेवाला बोले- योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी

Thu, 01 Oct 2020 07:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हाथरस जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लेने और काफिले में चल रहे कार्यकताों पर लाठीचार्ज करने पर रणदीप सुरजेवाला ने योगी सरकार पर जमकर हमला किया।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी को लाठियां मारी गईं। सुरजेवाला ने अंग्रेजी हुकूमत में लाला लाजपत राय को लाठी मारने से तुलना करते हुए ट्वीट कर कहा कि 'लाला लाजपत राय ने कहा था मेरे तन पर पड़ा लाठी का एक एक वार अंग्रेजी राज के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। राहुल जी और प्रियंका जी के काफिले पर चल रहीं लाठियां भी योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगी।'


विज्ञापन



इतना ही नहीं एक के बाद एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला किया। एक अन्य ट्वीट में सुरजेवाला ने कहा कि 'योगी सरकार अधर्मी है। खुद को ‘योगी’ कहने वाले अजय बिष्ट ने भारत के हिन्दू रीति रिवाज को भी ठुकरा दिया। विधि-विधान के विपरीत, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार किया गया। ये हत्या है, हमारी सभ्यता की, संस्कार की और धर्म की। अब राहुल जी व प्रियंका जी को रोक कर अहंकारी चेहरा उजागर हुआ।'

इसके बाद सुरजेवाला ने सीएम योगी आदित्यनाथ को डरपोक बताते हुए ट्वीट किया, 'बांधने मुझे तो आया है, जंजीर बड़ी क्या लाया है? यदि मुझे बांधना चाहे मन, पहले तो बांध अनन्त गगन। सूने को साध न सकता है, वह मुझे बांध कब सकता है? न रुकेंगे, न थकेंगे, सिर्फ बढ़ेंगे- न्याय, धर्म, नीति के पथ पर।'
विज्ञापन

 

सुरजेवाला यहीं तक नहीं रुके उन्होंने एक अन्य ट्वीट में सीएम योगी को कहा, 'अजय बिष्ट जी, आपके कुशासन के पापों का घड़ा भर चुका है। शांतिपूर्ण ढंग से दिवंगत पीड़िता के परिजनों को ढाढ़स बंधाने हाथरस जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका जी व कांग्रेसजनों के साथ पुलिसिया बर्बरता की तस्वीरें देश व यूपी में भाजपा के पतन की शुरुआत है। ये बात आप लिखकर रख लेना।'

 

 

रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि 'गरीब-दलित-आदिवासी की आवाज दबाओगे, सच कब तक छुपाओगे, और कितनी बेटियां चुपके-से जलाओगे? अब देश की आवाज रोक ना पाओगे!'

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें