फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Drone Attack: इंफाल में हुए ड्रोन हमलों को लेकर सरकार सख्त, राज्यसभा सांसद ने जांच के लिए बनाई समिति

Wed, 04 Sep 2024 10:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा को एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। कोत्रूक में हुए ड्रोन हमले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
खारम वैफेई में ड्रोन बरामद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर पिछले साल से सुलग रहा है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा को एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। शांति बहाली के दावे में धराशाई हो रहे हैं। एक सितंबर को पश्चिमी इंफाल के कोत्रूक में ड्रोन, बम और हथियार से हमला किया गया। ड्रोन के कारण सरकार की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में राज्यसभा सांसद सनाजाओबा ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया और जांच करने के लिए अपने सदस्यों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


सोमवार को हुई थी बैठक
सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आशुतोष कुमार सिन्हा, मेजर जनरल एसएस कार्तिकेय, मेजर जनरल रवरूप सिंह, आईपीएस अधिकारी विपुल कुमार और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जेके बिरडी उपस्थित थे।

पांच सदस्यों की समिति गठित
राज्यसभा सांसद ने सोशल मीडिया मंचएक्स पर कहा, 'कुकी उग्रवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए ड्रोन की जांच के लिए अतिरिक्त डीजीपी (अंतरराष्ट्रीय) की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया। इसमें कुकी उग्रवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए ड्रोन की जांच की जाएगी, जिसमें मणिपुर के कोत्रूक गांव में एक महिला की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए।'
विज्ञापन


इससे पहले, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हिंसा की ताजा घटना की निंदा की। साथ ही कहा कि नागरिक और सुरक्षा बलों पर बम हमला करना आतंकवादी कृत्य है।



यह है मामला
उग्रवादियों ने रविवार और सोमवार को पहाड़ी की चोटी से निचले इलाके कोत्रुक और कडांगबांड घाटी को निशाना बनाया और पहले अंधाधुंध गोलीबारी की थी। उसके बाद ड्रोन से जबरदस्त बम बरसाए। अचानक हुए हमले से गांव में दहशत फैल गई और लोग खुद की जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकाने तलाशते देखे गए। हमले में दो लोगों की मौत हो गई। दो सुरक्षाकर्मियों समेत नौ अन्य घायल हो गए। मणिपुर गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि राज्य सरकार को जानकारी मिली है कि कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें