फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: संजय राउत बोले- भाजपा छोटे दलों पर दबाव बना रही, फिर भी हम चार सीटें जीतेंगे

Sat, 04 Jun 2022 10:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा को चुनाव पर अपना पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए। वह इसका इस्तेमाल सामाजिक कार्यों के लिए करे।
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर 10 जून को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव से पहले छोटी पार्टियों और निर्दलीय विधायकों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सत्तारूढ़ महाविकास अघाडी (एमवीए) के साथ नहीं है। फिर भी हमारी गठबंधन की सरकार छह में से चार सीट जीतेगी। भाजपा अपना पैसा बर्बाद न करे।

विज्ञापन


शिवसेना और भाजपा के बीच महाराष्ट्र से राज्यसभा की छठी सीट के लिए मुकाबला होगा, क्योंकि चुनाव मैदान में उतरे सात उम्मीदवारों में किसी ने भी शुक्रवार को अपना नाम वापस नहीं लिया था। इन सात उम्मीदवारों में एमवीए से चार और भाजपा से तीन हैं। राउत ने कहा कि तीसरा उम्मीदवार उतारकर भाजपा ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। वह निर्दलीय और छोटी पार्टियों के भरोसे है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है। एमवीए भी चुनाव गंभीरता से लड़ रही है। बस एक चीज जो हमारे पास नहीं है वह ईडी है।



शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा को चुनाव पर अपना पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए। वह इसका इस्तेमाल सामाजिक कार्यों के लिए करे। लातूर में संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राउत के कटाक्ष पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि संजय राउत कौन हैं? वह क्या हैं? वह विरोधाभाषी बयान दिया करते हैं। मैं उन्हें जवाब क्यूं दूं?
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि क्या वह कोई जानेमाने दार्शनिक हैं या बड़े नेता हैं? वह किसी भी मुद्दे पर दिन भर बोलते रहते हैं। इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और पूर्व सांसद धनंजय महादिक को राज्यसभा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, शिवसेना ने संजय राउत और संजय पवार को उम्मीदवार बनाया है। राकांपा ने प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाया है। छठी सीट के लिए मुकाबला भाजपा के महादिक और शिवसेना के पवार के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें