देश में दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्यसभा में सरकार ने बताया कि वर्ष 2019 में मनोरोगी व शारीरिक रूप से अक्षम महिलाओं के साथ दुष्कर्म के 116 केस दर्ज किए गए।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक वर्ष 2019 में देश में दिव्यांग महिलाओं के साथ दुष्कर्म के 116 केस दर्ज किए गए। इन महिलाओं में मनोरोगी व शारीरिक रूप से अपंग महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। उनसे विकलांग महिलाओं पर यौन व घरेलू हमलों को लेकर सवाल किया गया था। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 195 मामलों में सीआरपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमे चलाने के लिए अनुमति मांगी। 2016 के बाद से ऐसे 1973 मामलों में इजाजत मांगी गई। इस दौरान 129 मामलों में मंजूरी दी गई।