फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले: रक्षा क्षेत्र में हमने नई ऊंचाइयां छुईं, पांच साल में 334 फीसदी बढ़ा निर्यात

Mon, 25 Oct 2021 04:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात के गांधीनगर में अगले साल 11 से 12 मार्च को देश के मेगा डिफेंस एग्जिबिशन 'डेफएक्सपो' के 12वें संस्करण का आयोजन होना है।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर कहा कि यह कार्यक्रम में दिखाया जाएगा कि भारत ने रक्षा क्षेत्र और विकास के क्षेत्र में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले साल इसका आयोजन लखनऊ में हुआ था।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने हमारे सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करने के लिए और उच्च गुणवत्ता व मूल्य प्रभावी हथियार व्यवस्था के उत्पादन के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा साल 2020 और 2021 के दौरान एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां देखी गई हैं। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादन का क्षेत्र आज नई उड़ानें भरने के लिए तैयार है। मैं अपने रक्षा उद्योग को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई देता हूं। साथ ही मैं विदेशी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियों को भी धन्यवाद कहता हूं कि उन्होंने भारतीय रक्षा विकास में निवेश किया।

पांच साल में 334 फीसदी बढ़ा रक्षा निर्यात
सिंह ने कहा कि हमारा रक्षा निर्यात पिछले पांच साल में 334 फीसदी बढ़ा है और अब हम 75 से अधिक देशों को निर्यात कर रहे हैं। यह दुनिया भर की संस्थाओं के सहयोगात्मक प्रयासों के कारण संभव हो पाया है। हमारा निर्यात प्रदर्शन हमारे उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा का मजबूत संकेतक है।
विज्ञापन


रक्षा बजट में भी किया गया रिकॉर्ड इजाफा
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत सरकार रक्षा आधुनिकीकरण और क्षमताओं में वृद्धि में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और हमने साल 2021-22 के सालाना बजट में इस क्षेत्र के लिए राशि को पिछले साल के मुकाबले 18.75 फीसदी बढ़ाया है। सिंह ने कहा कि यह पिछले 15 साल में सबसे बड़ा इजाफा है।

DefExpo की तैयारियों में जुटेगा मंत्रालय
उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षा मंत्रालय डिफेंस एक्सपो 2022 ( DefExpo-2022 ) के लिए अगले चार महीनों के दौरान उपलब्ध रहेगा और सक्रिय रूप से काम करेगा। इस कार्यक्रम को देश की स्वतंत्रता के 75वें साल के मौके पर पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अहम हिस्से के रूप में मनाया जाएगा।

भव्य डेफएक्सपो के आयोजन के लिए तैयार
राजनाथ ने कहा कि मैं यहां सभी लोगों को आश्ववासन देता हूं कि दिल्ली और गुजरात की टीमें संयुक्त रूप से आपके साथ भव्य डिफेंस एक्सपो के आयोजन के लिए तैयार हैं। सिंह ने कहा कि मैं आप सबको वहां देखने के लिए उत्सुक हूं। यह कार्यक्रम गुजरात के गांधीनगर में 10 से 13 मार्च तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें