फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन पर बोले राजनाथ, क्या 2017 का विधानसभा चुनाव भूल गए?

Mon, 14 Jan 2019 06:12 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों पार्टियों को 2017 विधानसभा चुनाव की याद दिलाई। उन्होंने सपा और बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि क्या साल 2017 का विधानसभा चुनाव भूल गए। उन्होंने कहा कि चाहे जितना गठबंधन बनाना हो बना लें, लेकिन भाजपा यूपी में 72 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

 
साल 2017 विधानसभा चुनाव में यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई थी। समाजवादी पार्टी ने सत्ता खो दी थी। भाजपा को 312 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि सपा को 47 और बसपा को 19 सीटों पर जीत मिली थी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एसएसबी के एक प्रशासनिक भवन और आवासीय परिसर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से 72 से कम सीटों पर जीत से संतुष्ट नहीं होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते 12 जनवरी को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन की घोषणा की थी। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें