फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : ट्रेन में चढ़ते वक्त अब नहीं होंगे हादसे, अमेजन में नौकरी का मौका और भी कई खबरें

Mon, 14 Jan 2019 05:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशखबर में पहली खबर ये है कि बड़ी कंपनी में नौकरियों की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर है। अमेज़न इंडिया की देश में 1,300 वैकेंसी हैं। आपको बता दें कि खास बात या है कि अमेजन भारत में सबसे ज्यादा नौकरियां लेकर आ रही है।  अमेजन की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी चीन में जितनी नौकरियां लेकर आ रही है, उसकी तीगुनी नौकरी भारत में लाने वाली है। इन नौकरियों के पीछे अमेजन का मानना है कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं है. कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही है, इसमें कई सेक्टर में काम करने वाले भारतीयों की भी बड़ी भूमिका है. इसी को देखते हुए कंपनी ने हजारों स्किल्ड और सेमी स्किल्ड जॉब भारत में लोगों को दिए.

विज्ञापन


ट्रेन में चढ़ते समय यात्री नहीं होंगे हादसे के शिकार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ट्रेनों में चढ़ने के दौरान होने वाले हादसों को बचाने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने नायाब कदम उठाया है। यहां ट्रेनों के गेटों पर नीले रंग की बत्ती लगाई गई है। ये बत्ती ट्रेन के स्टार्ट होते ही जलने लगती है जिससे पता चल जाएगा कि ट्रेन चलने वाली है। इससे हादसों से बचाव किया जा सकेगा। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

एयरपोर्ट पर चेहरे से होगी यात्रियों की पहचान

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब आपको एयरपोर्ट पर एंट्री के लिए पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी. साथ ही चेक से लेकर बोर्डिंग तक कोई आपको नहीं रोकेगा. यह सब जल्द ही संभव होने वाला है. दरअसल, हवाई यात्रा पर जाने वाले मुसाफिरों को एयरपोर्ट पर किसी तरह के पहचान पत्र की आवश्य कता नहीं होगी. उनकी पहचान अब उनके चेहरे से ही सुनिश्चित की जाएगी. यह संभव होगा फेस रिकॉग्नातइजिंग टेक्नोोलॉजी के जरिए. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीरय एयरपोर्ट पर फेस रिकॉग्नाइइजिंग टेक्नोललॉजी का पहला ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.

पहली बार महिला किसानों का दल गया इजरायल

विज्ञापन


झारखंड सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 24 महिला किसानों को इजरायल भेजा है. सोमवार सुबह ये महिला किसान इजरायल के लिए रवाना हो गये. इससे पहले रविवार को रांची स्थित सीएम आवास में रघुवर दास ने इन किसानों से मुलाकात की। बता दें कि झारखंड सरकार अभी तक पुरुष किसानों को बेहतर कृषि और सिंचाई तकनीक सिखने के लिए इजरायल भेजती थी। ऐसे दो दलों को भेजा जा चुका है लेकिन अब एक अनूठे प्रयोग के तहत रघुवर सरकार ने महिला किसानों को भी इजयारल भेजने का कार्यक्रम बनाया। इसके तहत 24 महिला किसानों को इजरायल भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें