फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पर्व में छाया रहा राजस्थानी स्वाद, खानसामों ने बताया क्यों लाजवाब है

Wed, 30 Jan 2019 07:12 PM IST
टीम डिजिटल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाल किला मैदान में चल रहे भारत पर्व में राजस्थान के व्यंजनों की खासी धूम रही। लोगों ने राजस्थान के त्योहारों-पर्वों पर बनाए जाने वाले विशेष स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लालकिला मैदान में लिया और इसकी जमकर सराहना की।

विज्ञापन


राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के स्टाल भी समारोह में लगाए गये थे और लोगों ने जमकर इनका स्वाद लिया। कार्यक्रम में शामिल बावर्चियों ने न सिर्फ व्यंजनों को बनाकर मेहमानों को खिलाया, बल्कि उपस्थित लोगों को उसके बनाने की विधि भी बताई। 

किचन स्टूडियो में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा पूसा संस्थान के होटल मैनेजमेंट के सहयोग से अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का लाइव किचन डेमोस्ट्रेशन भी करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में जयराम राइका और उनके रसोइयों ने राजस्थान की तीन विशेष डिशेज मालपुए, बेसन गट्टे और प्याज़ की कचोरी बनाने का सजीव प्रदर्शन किया और उनकी रेसिपी भी बताई।
विज्ञापन


इन खानसामों ने कहा कि राजस्थान में मशहूर तीज व त्यौहार के अनुसार अपने खास व्यंजन बनाये जाते हैं। राजस्थान सरकार समय-समय पर इस तरह से राजस्थानी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करती है। सरकार का उद्देश्य इस तरह से बाहर के लोगों को पर्यटन के लिए राजस्थान आने के लिए प्रेरित करना भी है। बता दें कि राजस्थान अपनी कला-संस्कृति के कारण पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय रहा है। यही कारण है कि राजस्थान में पर्यटन उद्योग खूब फल-फूल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें