फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sun, 18 Nov 2018 07:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: वसुंधरा को उनके ही गढ़ में चुनौती देंगे पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे

विज्ञापन


राजस्थान में सत्ता वापसी के लिए जूझ रही भाजपा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने वसुंधरा को उनके गढ़ में ही घेरने के लिए भाजपा छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को उनके सामने झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से उतार दिया है।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


श्रीनगर से महिला आतंकी गिरफ्तार, लश्कर और हिजबुल दोनों के लिए करती है काम

शहर के नौगाम रेलवे स्टेशन से शनिवार को पुलिस ने एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं। इससे पहले एके 47 राइफल के साथ उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया है।

पढ़ें पूरी खबर

ओडिशा: वरिष्ठ आईएएस अपराजिता सारंगी ने लिया वीआरएस, भाजपा में हो सकती हैं शामिल

ओडिशा की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी के वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना) को प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड निकाय चुनाव : आज जनता करेगी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 1148 पदों के लिए होगा मतदान

नगर निकाय चुनाव के लिए उत्तराखंउ में आज मतदान होगा। 84 नगर निकायों के 1148 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। 23 लाख 53 हजार 923 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरे प्रदेश में 1257 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2664 मतदेय स्थल हैं।

पढ़ें पूरी खबर

यूपी: 31021 केंद्रों पर टीईटी परीक्षा आज, 1783716 परीक्षार्थी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) प्रदेश के 75 जिलों के 31021 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 18 नवंबर को होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षा सकुशल पूरी कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। टीईटी-2018 में कुल 1783716 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

पढ़ें पूरी खबर

निवेशकों ने जुकरबर्ग पर बढ़ाया फेसबुक छोड़ने का दबाव

न्यूयॉर्क टाइम्स के इस खुलासे के बाद कि फेसबुक ने गूगल और एप्पल के विरुद्ध लेख लिखने के लिए अमेरिकी पीआर फर्म की मदद की थी, फेसबुक संचालक मार्क जुकरबर्ग की परेशानी बढ़ गई है। अब फेसबुक के निवेशकों ने उन पर पद छोड़ने का दबाव डाला है।

पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें