फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

राजस्थान: 30 फीसदी विधायकों के टिकट काटेगी भाजपा, संघ की हरी झंडी मिलते ही जारी होगी पहली सूची

राहुल संपाल
Updated Wed, 27 Sep 2023 04:35 PM IST

सार

भाजपा ने मध्यप्रदेश में टिकट देने के लिए जो रणनीति अपनाई है, वह राजस्थान में भी देखने को मिल सकती है। यानी भाजपा यहां भी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि, पार्टी इन नेताओं को उन्हीं सीटों पर टिकट देगी, जहां भाजपा की हार का खतरा सामने आया है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan BJP - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar


पहली सूची के लिए करीब 33 नाम हुए तय

  • भाजपा चुनाव समिति की ओर से तय किए गए मापदंड में राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में 33 सीटें ऐसी हैं, जिन पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हैं।
  • इनमें झालरापाटन से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, चुरू से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, आमेर से उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, अजमेर साउथ से अनीता भदेल, पुष्कर से सुरेश रावत, नोखा से बिहारी लाल बिश्नोई, आहोर से जगन सिंह, जालौर से जोगेश्वर गर्ग, भीनमाल से पूराराम चौधरी, पिंडवाड़ा से हेमाराम गरासिया के नाम शामिल हैं।
  • इसके अलावा मावली से धर्म नारायण जोशी, सलूंबर से अमृतलाल, गाढ़ी से कैलाश चंद मीणा, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान, कुंभलगढ़ से सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद से दिप्ती माहेश्वरी, डग से कालूराम, मनोहर थाना से गोविंद प्रसाद, रामगंज मंडी से मदन दिलावर, लाडपुरा से कल्पना देवी हैं।
  • केशव राय पाटन से चंद्रकांता, जहाजपुर से गोपीचंद मीणा, उदयपुर ग्रामीण से फूल सिंह मीणा, सुमेरपुर से जोराराम कुमावत, पाली से ज्ञानचंद पारख, बाली से पुष्पेंद्र सिंह, सोजत से शोभा चौहान, जैतारण से अविनाश, नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा, मालपुरा से कन्हैया लाल चौधरी, अलवर से संजय शर्मा, बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी और अनूपगढ़ से संतोष के नाम लगभग तय है। इन नामों पर भाजपा की चुनाव समिति मोहर लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next