भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजन ने भारतीय वित्तीय प्रणाली में ऐसा टाइम बम लगाया है। जिसमें दिसंबर में विस्फोट होगा।
स्वामी ने ट्वीट कर बैंकों द्वारा 24 अरब अमेरिकी डॉलर अदा करने की राशि का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है। माना जा रहा है कि वह विदेशी विनिमयन के संबंध में बात कर रहे हैं।
ट्वीटर में उन्होंने कहा कि राजन ने वित्तीय प्रणाली में 2013 में यह बम लगाया था। जिसमें अब दिसंबर, 2016 में विस्फोट होगा। स्वामी ने पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर राजन को बर्खास्त करने की मांग की थी। हालांकि पीएम मोदी उनकी इस बात से सहमत नजर आते नहीं दिख रहे हैं।