फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल में भारतीय महिला का अपहरण, तलाश में लगा विदेश मंत्रालय

Fri, 10 Jun 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानितस्तान के काबुल से एक भारतीय महिला के अपहरण की खबर आ रही है, काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। विदेश मंत्रालय लगातार इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है और अफगान अधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला की पहचान कोलकाता निवासी 40 साल की जूडिथ डीसूजा के रूप में हुई है। महिला काबुल की आगा खान फाउंडेशन में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के रूप में कार्यरत है। महिला का अपहरण बीते गुरुवार को हुआ है।

वहीं सरकार के सूत्रों ने बताया कि वह महिला के परिवार और काबुल स्थिति भारतीय मिशन के संपर्क में है। सर्विलांस टीम और स्पेशल फोर्स लगातार महिला की तलाश कर रही हैं, बताया जाता है कि अपहरण के बाद कुछ देर के लिए महिला का मोबाइल फोन भी ऑन हुआ था जिसे पुलिस ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि अफगानिस्तान में युद्ध समाप्त होने के बाद भारतीयों ने काफी संख्या में वहां पुर्ननिर्माण और अन्य कार्यों में सहयोग देना शुरू किया था। अफगानिस्तान के नवनिर्माण में नई दिल्‍ली भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसलिए काफी मात्रा में भारतीय वहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें