फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ठाकरे परिवार में अयोध्या जाने की लगी होड़, दिल्ली हिंसा पर राज ठाकरे ने दिया भड़काऊ बयान

Sun, 17 Apr 2022 02:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे ने जैसे ही मई के पहले सप्ताह में अयोध्या जाने की घोषणा की वैसे ही उनके चाचा राज ठाकरे ने भी पांच जून को अयोध्या जाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
राज ठाकरे और आदित्य ठाकरे - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकरे परिवार में एक बार फिर से सियासी जंग छिड़ गई है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे जहां धर्म विशेष के खिलाफ विवादित बयान देकर चर्चा में हैं तो वहीं शिवसेना के नेताओं के द्वारा भी पलटवार किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस बढ़ती पारिवारिक जंग का एक और उदाहरण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे ने जैसे ही मई के पहले सप्ताह में अयोध्या जाने की घोषणा की वैसे ही उनके चाचा राज ठाकरे ने भी पांच जून को अयोध्या जाने का एलान कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि राज ठाकरे अब पूरी तरह से सियासी मूड में आ गए हैं। 

विज्ञापन


मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं: राज ठाकरे
राज ठाकरे ने कहा कि हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया। लेकिन अगर आप (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर करते हैं, तो हमलोग भी इसके लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है।

दिल्ली हिंसा पर राज ठाकरे ने दिया भड़काऊ बयान
राज ठाकरे ने कहा कि दिल्ली की जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर राज ठाकरे ने कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह की बातों का भी इसी तरह से जवाब दिया जाना चाहिए, नहीं तो वो लोग नहीं समझेंगे। 
विज्ञापन


एक मई को औरंगाबाद में रैली करेंगे राज ठाकरे
राज ठाकरे अपनी अगली जनसभा एक मई को औरंगाबाद में करेंगे। इस जनसभा में वे महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। इतना ही नहीं वे अपनी सभा को पूरी तरह से धार्मिक रंग देने की कोशिश कर सकते हैं।

संजय राउत ने इशारे में राज ठाकरे को हिंदू ओवैसी कहा
संजय राउत से जब पूछा गया कि आपने राज ठाकरे को हिंदू ओवैसी कहा? तो उन्होंने कहा  कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यूपी चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने जो एआईएमआईएम के ओवैसी से काम कराया वही अब महाराष्ट्र में नए हिंदू ओवैसी से करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें