फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Railways: दिवाली-छठ की झंझट खत्म,यूं मिल जाएगी कंफर्म सीट,इन राज्यों से शुरू होगी UP-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन

राहुल संपाल
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:46 PM IST

सार

मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में यात्री दीपावली और छठ पूजा के लिए दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश जाते हैं। ऐसे में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की तादाद को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही सुरक्षित सफर के लिए कई रूट चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे का मेगा प्लान। - फोटो : अमर उजाला


मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में यात्री दीपावली और छठ पूजा के लिए दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश जाते हैं। ऐसे में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की तादाद को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही सुरक्षित सफर के लिए कई रूट चिन्हित किए हैं।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, दिवाली और छठ पर उम्मीद से ज्यादा भीड़ हो जाती है। इसलिए स्पेशल ट्रेनों के रूट के फिजिबिलिटी पर काम करना शुरू कर दिया है। यात्रियों की भीड़ वाले रूट पर स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज रहे ताकि रेग्लुर ट्रेनों पर भार कम हो सके।


रेलवे बोर्ड को इन रूटों का प्रस्ताव भेजा

पश्चिम रेलवे के अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि, इस बार जिस तरह से सभी ट्रेनों में अभी से भारी वेटिंग और ट्रेन फुल है, उसे देखते हुए हमने अभी से दिवाली की भीड़ कम करने के लिए यूपी और बिहार रुट पर स्पेशल ट्रेनों की परिचालन की तैयारी शुरु की है। इनमें से अधिकांश ट्रेन दिल्ली से होकर गुजरेगीं। ताकि दिल्ली वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिल सके। अभी हम ऐसे रूट तलाश रहे जिन पर भीड़ ज्यादा नहीं होती है,ताकि रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा सके। अभी हमने कुछ स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है ताकि समय रहते उन्हें मंजूरी मिल सके। स्पेशल ट्रेन के लिए छपरा, बरौनी, भागलपुर, गोरखपुर, जयनगर, गुवाहाटी, बनारस, दानापुर, पटना, प्रयागराज, दिल्ली रूट पर पश्चिम रेलवे ने बोर्ड को ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही बोर्ड से मंजूरी मिलती है तो इन रुट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 


पिछले साल का प्रयोग भी दोहराएगा रेलवे

दरअसल, दीपावली और छठ के चलते रेगुलर ट्रेनों की एडवांस बुकिंग खुलते ही पैक्ड हो गई है। इसमें अभी भी लाखों यात्री ऐसे है जिन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिला है। पश्चिम रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि,दिवाली और छठ से महीने भर पहले स्पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा करेंगे। इसके अलावा पिछली बार की तरह भीड़ को कम करने के लिए लगातार अनारक्षित ट्रेनें भी चलाएंगे। भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जा सके इसकी भी पूरी तैयारी की जाएगी। जिन रूटों पर भीड़ होगी हम वहां लगातार स्पेशल और जनरल ट्रेनें यात्रियों की सुविधाओं के लिए शुरू करेंगे। पिछली बार दिवाली और छठ और इस बार गर्मियों की छुट्टियों में भी हमने यही प्रयोग किया था। इस प्रयोग से यात्रियों को बहुत राहत मिली थी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next