फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: रेलवे ने अगस्त के अंत तक बीते साल से 38 फीसदी ज्यादा कमाई की, जानें किस मद से कितना मिला राजस्व

Sun, 11 Sep 2022 10:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल अगस्त माह तक बीते साल की तुलना में 38 फीसदी ज्यादा राजस्व जमा हुआ है। वहीं, हाल ही में यह भी सामने आया था कि रेलवे ने तत्काल प्रीमियम से पिछले छह माह में 577 करोड़ रुपये की कमाई की है। कोरोना से पहले इस मद से रेलवे को तीन गुना कमाई हुई थी। 
विज्ञापन
इंडियन रेलवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल के बाद भारतीय रेलवे फिर से पटरी पर आती हुई नजर आ रही है। अगस्त 2022 के अंत में रेलवे का कुल राजस्व 95,486.58 करोड़ रुपये रहा, जो कि बीते साल इसी समायवधि की तुलना में 26,271.29 करोड़ रुपये ज्यादा था। रेलवे के मुताबिक, इस साल अगस्त माह तक बीते साल की तुलना में 38 फीसदी ज्यादा राजस्व जमा हुआ है। वहीं, हाल ही में यह भी सामने आया था कि रेलवे ने तत्काल प्रीमियम से पिछले छह माह में 577 करोड़ रुपये की कमाई की है। कोरोना से पहले इस मद से रेलवे को तीन गुना कमाई हुई थी। 

विज्ञापन


रेलवे ने अपने एक बयान में बताया कि यात्री यातायात से मिला राजस्व पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 13,574.44 करोड़ रुपये 116 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25,276.54 करोड़ रुपये था। रेलवे ने यह भी बताया कि आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणियों में पिछले साल की तुलना में यात्री यातायात में वृद्धि हुई है। रेलवे ने अपने बयान में यह भी बताया कि इसके अलावा आखिरी अगस्त तक कोचिंग राजस्व 2437.42 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 811.82 करोड़ रुपये अधिक है। ये वृद्धि बीते साल की अपेक्षा 50 प्रतिशत ज्यादा है। 

वहीं, इस साल अगस्त तक माल ढुलाई से मिला राजस्व 65,505.02 करोड़ रुपये था। पिछले वर्ष की इसी अवधि में मिले राजस्व की तुलना में इस बार 10,780.03 करोड़ रुपये वृद्धि हुई है। रेलवे ने अपने बयान में बताया कि माल ढुलाई से हुई  राजस्व वृद्धि में कोयला परिवहन के अलावा खाद्यान्न, उर्वरक, सीमेंट, खनिज तेल, कंटेनर यातायात और शेष अन्य सामानों की ढुलाई का भी योगदान है। वहीं, रेलवे ने यह भी बताया कि कई अलग-अलग मदों से इस काल में मिला राजस्व 2267.60 करोड़ रुपये था, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1105 करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है। ये वृद्धि 95 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें