फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस और गतिमान ट्रेनों में शुरू होगी कैटरिंग, रेलवे का बड़ा फैसला

Wed, 24 Nov 2021 03:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह फैसला रेलवे बोर्ड ने बुधवार को लिया। जल्द ही अन्य ट्रेनों में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की खानपान सेवा बहाल की जा सकती है। 
विज्ञापन
रेलवे केटरिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने कोरोना महामारी के बाद बंद की गई ट्रेनों में कैटरिंग (खानपान) सेवाओं को पुन: शुरू करन का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत अभी राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस और गतिमान एक्सप्रेस ट्रेनों से होगी। 

विज्ञापन


यह फैसला रेलवे बोर्ड ने बुधवार को लिया। जल्द ही अन्य ट्रेनों में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की खानपान सेवा बहाल की जा सकती है। स्पेशल ट्रेन की जगह अब ज्यादातार ट्रेनें नियमित हो गईं हैं। वहीं ट्रेन में खाने की सुविधा भी यात्रियों को जल्द मिल जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि सफर के दौरान ट्रेन व स्टेशनों पर यात्रियों को ताजा भोजन मिलेगा। 

कोरोना महामारी के दौर में ट्रेनों का संचालन सीमित किया गया था। यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए इनमें खानपान सेवाओं को बंद कर दिया गया था। अब अधिकांश ट्रेनें  ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है इसलिए अब कैटरिंग सेवाओं को भी बहाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


स्टेशनों के भोजनालय व रेस्तरां भी फिर शुरू होंगे
रेलवे ने अपने आदेश में कहा है कि सामान्य ट्रेन सेवाओं की बहाली के साथ ही यात्रियों की आवश्यकताओं को देखते हुए भोजनालयों, रेस्तरां, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों पर पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। 

उधर, आगरा मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से इस संबंध में आदेश आए हैं। फूड प्लाजा व रेस्टोरेंट में भी यात्रियों को भोजन की सुविधा मिलेगी। ट्रेनों में पैंट्रीकार की व्यवस्था बहाल करने के आदेश जारी हो चुके हैं। आगरा मंडल में पैंट्रीकार की व्यवस्था इसी सप्ताह बहाल कर दी जाएगी। 

रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी मुख्यालय को रसोई यान में खाना बनाने की सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। रेलवे बोर्ड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर टूरिज्म व कैटरिंग वंदना भटनागर ने पहले की तरह ट्रेनों में ही खाना उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। 

वरिष्ठ नागरिकों को किराए में रियायत पर फैसला नहीं
हालांकि ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा किराए में मिलने वाली छूट पर फिलहाल किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है। इसे लेकर भी यात्री रेलवे के एकीकृत सुविधा नंबर पर लगातार मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें