फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की पहल: अब इस नई तकनीक से ट्रेनें होंगी सैनेटाइज, मिनटों में कोच होंगे संक्रमण मुक्त

Fri, 03 Sep 2021 09:04 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस महामारी के दौर में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई अहम उठाए हैं। रेलवे ने अब कोच की सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए रोबोट डिवाइस करने का प्रयोग करने जा रहा हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के इस समय में यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए रेलवे ने एक खास तरह का वायरलेस यूवी डिवाइस तैयार किया गया है। इससे महज ढाई मिनट में पूरी बोगी सैनेटाइज हो सकती है। इस डिवाइस के प्रयोग से आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा।

विज्ञापन


इस डिवाइस के जरिए पूरे रैक के 20 कोच को सैनेटाइज करने में 40 से 45 मिनट का वक्त लगता है। फिलहाल रेलवे की ओर से दिल्ली-लखनऊ शताब्दी में प्रयोगिक तौर पर इसे शुरू किया गया है। जबकि कालका शताब्दी में जल्द ही इसकी शुरुआत की जानी है। नार्दन रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार के अनुसार, आने वाले दिनों में इसका और अधिक ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाएगा।



यूवी लाइट तकनीक पर काम करेगा रोबोट
यूवी लाइट का प्रयोग आम आदमी के लिए हानिकारक होता है। लेकिन यह तकनीक यूवी लाइट पर ही चलती है, इसलिए इसमें रोबोट का इस्तेमाल किया गया है। जब तक रोबोट बोगी को डिसइन्फेक्ट करता है तब तक उस बोगी में कोई नहीं रहता है, जिससे कि मशीन से निकली हुई किसी भी तरह के हानिकारक किरणों के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें