फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: 'ट्रेनों में लगेंगे कई कैमरे', भारतीय रेलवे के खिलाफ साजिशों के बीच रेल मंत्री वैष्णव का एलान

Wed, 11 Sep 2024 10:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अश्विनी वैष्णव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कुछ ट्रेनों को पलटाने की साजिश का खुलासा हुआ है। वहीं कई और ऐसे मामले भी हैं, जहां ट्रेनें दुर्घटना का शिकार हुई हैं और जांचकर्ताओं को संदेह है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश की गई।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एलान किया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पटरियों और आसपास के क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए ट्रेन के इंजन-बोगियों में भी कई कैमरे लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


अश्विनी वैष्णव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कुछ ट्रेनों को पलटाने की साजिश का खुलासा हुआ है। वहीं कई और ऐसे मामले भी हैं, जहां ट्रेनें दुर्घटना का शिकार हुई हैं और जांचकर्ताओं को संदेह है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश की गई।

वैष्णव ने बताया कि ट्रेन के इंजन और गार्ड कोच के अगले-पिछले हिस्सों और दोनों किनारों पर कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डिब्बों में और इंजन के अगले हिस्से में जानवरों से बचाव के लिए लगे कैटल गार्ड पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। रेल मंत्री ने कहा कि कैमरे लगाने के लिए तीन महीने के अंदर संविदा जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैमरे सभी ट्रेनों में लगाए जाएंगे। वैष्णव ने कहा कि एक साझा डेटा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जहां इन सभी कैमरों में रिकॉर्ड होने वाले वीडियो फुटेज सहेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिशों की कथित हालिया कोशिशों को बेहद गंभीर करार देते हुए वैष्णव ने कहा कि रेलवे प्रशासन अलग-अलग राज्यों के पुलिस प्रमुखों से संपर्क कर उनसे पटरियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाने का आग्रह कर रहा है। दूसरी तरफ सूत्रों ने कहा, “ट्रेन को पटरी से उतारने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए खुफिया नेटवर्क और जन जागरूकता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।”
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें