फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमत से अधिक पैसा चुकाने को मजबूर हैं रेल यात्री

Tue, 26 Dec 2017 05:11 AM IST
नवनीत शरण / नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
रेल मंत्रालय की कोशिश के बावजूद यात्री ट्रेनों में खानपान वाली वस्तुओं की अधिक कीमत देने को मजबूर हैं। ना तो खाने की गुणवत्ता की शिकायत कम हो रही है और ना ही कैटरिंग वाले व्यवहार कुशल ही बन पा रहे हैं। पिछले सात महीने में साढ़े पांच हजार यात्रियों ने खानपान से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रेलवे ना तो अपनी समय-सारणी सुधारने में सफल हो सका है और ना ही खानपान को ही बेहतर कर पा रहा है। इसके कारण यात्रियों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों के लिए रेलवे के खानपान व्यवस्था को अपनाने की मजबूरी होती है, लेकिन उनसे अधिक कीमत वसूलने के बावजूद स्वच्छ और गुणवत्ता वाला भोजन नहीं मिला पाता। रेलवे के अधिकारिक आंकड़े के अनुसार अप्रैल से अक्तूबर के बीच कुल 5665 शिकायतें रेलवे को मिली हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायत अधिक कीमत वसूलने को लेकर हैं।

ट्रेन मिस हो गई तो घबराएं नहीं, बस ये काम कर लें, जानिए रेलवे के 6 नियम

रेलवे को जहां अधिक कीमत वसूलने को लेकर 2890 शिकायत मिली हैं, वहीं गुणवत्ता को लेकर 1059 शिकायतें मिली हैं। 137 यात्रियों ने कैटरिंग वाले के व्यवहार कुशल नहीं होने की शिकायत की है। हालांकि पिछले साल की तुलना में खानपान से जुड़ी शिकायतों में कमी दर्ज की गई है। रेलवे का कहना है कि पिछले साल 10437 यात्रियों ने खानपान से जुड़ी शिकायत की थी। 2015-16 में 8708 लोगों ने इस आशय की शिकायत की थी। रेलवे का यह भी कहना है कि खानपान की शिकायत मिलने पर 5665 मामलों में कार्यवाई की गई है। अधिक कीमत वसूलने पर 2505 मामलों में जुर्माना भी ठोका गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें