फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: राहुल गांधी ने बताई शक्ति अभियान की खासियत, कहा- राजनीति में समानता और न्याय के लिए महिलाओं की जरूरत

Sun, 29 Sep 2024 04:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शक्ति अभियान भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है। इसका उद्देश्य राजनीति और निर्णय लेने में महिला हितों के लिए समान स्थान बनाना है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को कांग्रेस के शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में सच्ची समानता और न्याय के लिए महिलाओं की अधिक आवश्यकता है। जो महिलाएं राजनीति में बदलाव लाना चाहती हैं, वे शक्ति अभियान का हिस्सा बनें। इसके जरिये वह महिलाओं के हित के लिए समान स्थान बना सकती हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि एक साल पहले हमने राजनीति में महिलाओं की आवाज़ को बढ़ाने के लिए मिशन के साथ इंदिरा फ़ेलोशिप शुरू की थी। यह पहल अब महिला नेतृत्व के लिए एक शक्तिशाली आंदोलन बन गई है। सच्ची समानता और न्याय के लिए राजनीति में अधिक महिलाओं की आवश्यकता है। मिशन आधी आबादी, पूरा हक इस मुद्दे के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं उन सभी महिलाओं से आग्रह करता हूं जो वास्तविक बदलाव लाने के लिए उत्साहित हैं, वे शक्ति अभियान में शामिल हों और महिला केंद्रित राजनीति में सक्रिय भागीदार बनें। इसमें शामिल होकर आप मजबूत जमीनी स्तर के संगठनों के निर्माण और सार्थक बदलाव लाने में योगदान दे सकती हैं। हमसे जुड़ें और http://shaktiabhiyan.in पर पंजीकरण करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर हम गांवों से लेकर पूरे देश तक बदलाव ला सकते हैं बता दें कि शक्ति अभियान भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है। इसका उद्देश्य राजनीति और निर्णय लेने में महिला हितों के लिए समान स्थान बनाना है, जो शासन के सभी स्तरों पर 'महिलाओं द्वारा महिलाओं के प्रतिनिधित्व' से प्रेरित है। वहीं इंदिरा फ़ेलोशिप पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सम्मान में राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की आवाज को बढ़ाने और हमारे समाज में एक बहुत जरूरी परिवर्तन लाने की पहल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें