फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया से बोले राहुल गांधी: आपको जो अच्छा लगे वो करिए, लेकिन आपके साथ अन्याय हुआ तो हमेशा साथ रहूंगा

Sun, 19 Dec 2021 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया और पत्रकारों पर एकपक्षीय काम करने का आरोप लगाते रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि पत्रकारों के खिलाफ अन्याय होने पर मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को एक ट्वीट में पत्रकारों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ कोई भी अन्याय होता है या हिंसा होती है तो इसके खिलाफ उनकी लड़ाई में मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा। उन्होंने ट्वीट में मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर बात की और देश में पत्रकारों पर हुए हमलों की कई खबरों का भी उल्लेख किया।  

विज्ञापन


राहुल गांधी ने लिखा, दुखद! कई मीडिया साथी सिर्फ एक व्यक्ति का चेहरा दिखाते हैं, विपक्ष की आवाज दबाते हैं- जनता तक नहीं पहुंचने देते। क्या उस व्यक्ति ने कभी आपके लिए आवाज उठाई? आपको जो सही लगे, करिए लेकिन आपके खिलाफ अन्याय-हिंसा होगी तो मैं पहले भी आपके साथ था, आगे भी रहूँगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी मीडिया पर सत्ताधारी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एकपक्षीय पत्रकारिता करने का आरोप लगाते रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि देश का मीडिया विपक्ष की आवाज को जगह नहीं देता है। अपने इस ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि मीडिया जिनकी तरफदारी करता रहता है, उन्होंने पत्रकारों की समस्या में कभी उनका साथ नहीं दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें