फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi vs CM Sarma: 'लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किए जाएंगे राहुल गांधी', हिमंत बिस्व सरमा का दावा

Wed, 24 Jan 2024 08:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, गुवाहाटी

सार

सरमा ने सिबसागर जिले के नजीरा में एक कार्यक्रम से इतर कहा कि हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक विशेष जांच दल जांच करेगा और राहुल को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। राहुल के खिलाफ राज्य में हिंसा भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, असम पुलिस ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान मंगलवार को हिंसा भड़काने के आरोप में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और पार्टी के अन्य कई नेताओं के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।

सरमा ने सिबसागर जिले के नजीरा में एक कार्यक्रम से इतर कहा कि हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक विशेष जांच दल जांच करेगा और राहुल को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव कुछ ही महीने में होने हैं।
विज्ञापन


असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) द्वारा गठित एसआईटी के माध्यम से गहन जांच के लिए मामला असम सीआईडी को स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को अवरोधक तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था।

क्या था मामला?
दरअसल राहुल की यात्रा को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके लिए रास्ते में बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस समर्थकों ने जब अवरोधक हटाए तो पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया को चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें