राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया जिसमें दावा किया गया है कि 2018 और 2020 के बीच बेरोजगारी और कर्ज के चलते 25,000 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश में बेरोजगारी आपातकाल के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी बढ़ने के चलते देश में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया जिसमें दावा किया गया है कि 2018 और 2020 के बीच बेरोजगारी और कर्ज के चलते 25,000 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की। उन्होंने हिंदी में किए गए ट्वीट में किसके अच्छे दिन हैशटैग कर लिखा कि बेरोजगारी के चलते आत्महत्याएं बढ़ी हैं। और यह बेरोजगारी किसकी वजह से बढ़ी है? इस बेरोजगारी आपातकाल के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
वहीं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी के चलते आत्महत्याओं में 24 फीसदी वृद्धि हुई और 84 प्रतिशत परिवारों की आय में गिरावट आई है। इसके बावजूद मोदी और उनके मंत्री इस कठिन वक्त को अमृतकाल कह रहे हैं। यह देश का अंधकाल है क्योंकि पीएम अंधा राजा है। ‘डबल ए’ (अंबानी-अदाणी) के कल्याण और उनके चलते 27 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा में पहुंच गए हैं।