फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कच्चे पाम ऑयल के आयात पर टैक्स घटा, खाद्य तेल होगा सस्ता

Sun, 13 Feb 2022 03:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने पाम ऑयल पर एग्री इंफ्रा डेवेलपमेंट सेस को भी 7.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पाम ऑयल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने शनिवार को कच्चे पाम ऑयल के आयात पर टैक्स घटाकर 5.5 फीसदी कर दिया है। पहले ये दर 8.25 फीसदी थी। इससे घरेलू  तेल उत्पादकों को मदद मिलेगी और खाद्य तेलों की महंगाई को नियंत्रित किया जा सकेगा।

विज्ञापन


कच्चे पाम ऑयल पर बेसिक सीमाशुल्क पहले ही शून्य किया जा चुका है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने पाम ऑयल पर एग्री इंफ्रा डेवेलपमेंट सेस को भी 7.5 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने की घोषणा की है।

सीबीआईसी ने आयात पर कर घटाने की अवधि भी छह महीने बढ़ा दी है। खाद्य तेल से संबंधित औद्योगिक संगठन एसईए लंबे समय से कच्चे पाम ऑयल और रिफाइंड पाम ऑयल के बीच प्रभावी कर अंतर को 11 प्रतिशत अंकों तक लाने की मांग कर रहा था। रिफाइंड पाम ऑयल पर अभी प्रभावी आयात कर 13.75 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें