फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का मोदी सरकार पर निशाना: कांग्रेस नेता बोले- देश में चार करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला गया, जानिए और क्या कहा

Sun, 23 Jan 2022 03:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल ने कहा कि चार करोड़ में से हर एक वास्तविक व्यक्ति है, न कि सिर्फ एक संख्या है। इन चार करोड़ में से हर कोई बेहतर का हकदार है। इन चार करोड़ में से हर कोई भारत है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वायनाड से सांसद राहुल ने आरोप लगाया कि देश में चार करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी में धकेला गया। इस दौरान सिर्फ ‘हमारे दो’ के लिए विकास किया गया है। राहुल ने ट्विटर के जरिए कहा कि सिर्फ ‘हमारे दो’ के लिए विकास हो रहा है, जबकि हमारे चार करोड़ भाइयों और बहनों को गरीबी में धकेला गया है।

विज्ञापन


उन्होंने हैशटैग ‘बीजेपी फेल इंडिया’ का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इन चार करोड़ में से हर एक वास्तविक व्यक्ति है, न कि सिर्फ एक संख्या है। इन चार करोड़ में से हर कोई बेहतर का हकदार है। इन चार करोड़ में से हर कोई भारत है।

‘ऑक्सफैम’ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने एक ग्राफिक भी पोस्ट किया। इस तस्वीर में आरोप लगाया गया है कि दो शीर्ष उद्योगपतियों की संपत्ति 2021 के दौरान अरबों डॉलर बढ़ी है। इस दौरान 2020 से महामारी के दौरान भारत में चार करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें