फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wayanad: 'चिकित्सा त्रासदी के सबसे ज्यादा शिकार गरीब', ऑक्सीजन प्लांट के नए ब्लॉक का उद्घाटन कर बोले राहुल

Thu, 30 Nov 2023 02:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

राहुल गांधी ने कहा कि अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव का सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब मरीजों पर पड़ता है। क्योंकि आपके पास पैसा है तो आप हमेशा अच्छे अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। अगर आप गरीब हैं और आपको कोई बीमारी है तो समझ लिजिए आपका जीवन खत्म हो गया। 
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुल्तान बाथरी में स्थित इकरा डायग्नोस्टिक्स ऑक्सीजन प्लांट के नए ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा त्रासदी का सबसे ज्यादा कोई शिकार होता है तो वो गरीब लोग।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव का सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब मरीजों पर पड़ता है। क्योंकि अगर आपके पास पैसा है तो आप हमेशा अच्छे अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। अगर आप गरीब हैं और आपको कोई बीमारी है तो समझ लिजिए आपका जीवन खत्म हो गया। इसलिए मैं यह देखकर खुश हूं कि यह अस्पताल चैरिटी के आधार पर गरीब लोगों का इलाज करता है। हमारे देश में बहुत सारे अस्पताल पूरी तरह कॉर्पोरेट मशीन के तौर पर काम कर रहे हैं। जो अच्छा ट्रेंड नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'राष्ट्रीय स्तर पर हमें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे अलग सोच की जरूरत है। केंद्र सरकार को गरीब लोगों को बहुत कम लागत पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए। हमने राजस्थान में इस दिशा में काम किया है। अगर 2024 में हम सत्ता में आते हैं तो हम पूरे देश में इस तरह की पहल लागू करने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन


कांग्रेस ने राजस्थान में अपनी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीफ करते हुए इसे पूरे देश के लिए ‘मॉडल’ बताया है। पार्टी का कहना है कि इसके तहत मेडिकल कवरेज 50 लाख रुपये तक बढ़ाने से गरीबों और मध्यम वर्ग दोनों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें