फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मऊरानीपुर में रोड शो और जनसभा करेंगे राहुल गांधी

Sat, 17 Sep 2016 04:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार की शाम साढ़े चार बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। वह ग्राम देवरी से मऊरानीपुर तक रोड शो करेंगे और इसके बाद मऊरानीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि करीब नौ बजे झांसी आकर विश्राम करेंगे, फिर रविवार को महानगर में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। 17 सितंबर को मऊरानीपुर से करीब बीस किलोमीटर पहले देवरी बांध पर साढ़े चार बजे कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। मऊरानीपुर के मंडी स्थल में जनसभा के बाद शाम साढ़े सात बजे वह झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

रास्ते में ग्राम बंगरा, सकरार और बरुआसागर में राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। झांसी में रिसाला चुंगी पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व बुंदेलखंड प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अबकी बार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'​समाजवादी पार्टी एक ड्रामा कंपनी की तरह काम कर रही'

राहुल गांधी
समाजवादी पार्टी सरकार के पास जनता के विकास का कोई एजेंडा नहीं है, बल्कि सरकार सिर्फ परिवार का विकास कर रही है। दो मंत्रियों को हटाया, लेकिन एक को फिर से वापस ले लिया। इससे पता चलता है कि सरकार में ड्रामे बाजी हो रही है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों से कर्जमाफी के लिए फार्म भरवा रहे हैं। अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने फार्म भर दिए हैं। 93 प्रतिशत ऐसे किसान हैं, जिनके ऊपर कर्ज है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों के दर्द को समझा था और किसानों का ऋण माफ किया था, लेकिन वर्तमान सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही हैं।

समाजवादी पार्टी एक ड्रामा कंपनी की तरह काम कर रही है। बसपा में भगदड़ मची है और भाजपा जुमलेबाजी कर रही है, इसलिए अबकी बार प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार आएगी। 
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, राहुल रिछारिया, डा. सुनील तिवारी, मनीराम कुशवाहा उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें