फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jan Nyay Padyatra: 'आज सत्ता में नफरत की राजनीति की जा रही', न्याय संकल्प पदयात्रा में बोलीं स्वरा भास्कर

Sun, 17 Mar 2024 09:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य मुंबई में डॉ. बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं। वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाली रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित 'इंडिया' गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई के मणि भवन पहुंचे। फिर जन न्याय पदयात्रा शुरू की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ मौजूद हैं। वहीं बॉलिवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी यात्रा में शामिल हुईं। 
 


हमें विभाजित करने का प्रयास हो रहा: स्वरा भास्कर
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, 'जिस हिंदूस्तान में हम पले-बढ़े हैं, जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है। हमें विभाजित करने का प्रयास हो रहा है। आज सत्ता में एक खास तरह की राजनीति है जो नफरत की राजनीति है। हमारे भगवानों का नाम लेकर नफरत फैलाई जा रही है, मैं एक हिंदू होने के नाते यह समझती हूं कि अगर आप भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे हैं तो उससे बड़ा पाप कोई नहीं है। राहुल गांधी का यह प्रयास बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन

 

हमारी विचारधारा सभी को एकजुट करने की: वर्षा गायकवाड़
कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने कहा, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन कल डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के आशीर्वाद से हुआ। मैं कहना चाहता हूं कि हमारी विचारधारा सभी को एकजुट करने की है। आज शाम साढ़े पांच बजे छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जहां इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता उपस्थित होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें