फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश नागरिकता मामले में एथिक्स कमेटी ने राहुल गांधी को जारी किया नोटिस

Mon, 14 Mar 2016 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राहुल गांधी को मिला कारण बताओ नोटिस
  • ब्रिटिश नागरिकता की पर उठे सवाल
  • सुब्रमण्यम स्वामी ने जारी किए थे दस्तावेज
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की आचार समिति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता मामले में नोटिस जारी किया है। कमेटी ने गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे पूछा कि क्या उन्होंने ब्रिटेन में रहते हुए खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित किया था।
विज्ञापन


आचार समिति के सदस्य अर्जुन राम मेघवाल ने बताया, 'राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पूछा गया है कि आखिर क्यों उन्होंने ब्रिटेन की एक कंपनी में खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित किया है।'
  R Gandhi hs been issued notice seeking his response on why he declared himself as British citizen-Arjun Meghwal,Parl Ethics Committee Member — ANI (@ANI_news) March 14, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल गांधी - फोटो : Getty Images
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक यह नोटिस राहुल गांधी को पिछले हफ्ते ही भेजी गई थी, जिसका उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गौरतलब है कि पिछले साल भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिक होने के कुछ दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। इन दस्तावेजों में राहुल गांधी को एक ब्रिटिश कंपनी के सह मालिक के तौर पर दिखाया गया था, जिसमें उन्होंने अपने ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया था।

इसके बाद जनवरी में दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरि ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर संसद के आचार समिति से इस मामले की जांच करवाने की मांग की थी। जिसके बाद समिति ने इस मामले में राहुल गांधी से जवाब तलब किया। इस समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें