फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना: आपकी सरकार के पास किसानों की मौत का आंकड़ा नहीं, हमारे पास सभी के नाम

Tue, 07 Dec 2021 12:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि हमने हरियाणा के 70 किसानों की सूची तैयार की है, मैं उसे उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। लेकिन किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
संसद शीतकालीन सत्र 2021: राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे विपक्ष की ओर से राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कह रही है कि उनके पास किसानों की मौत का कोई आंकड़ा नहीं है, लेकिन हमारे पास सभी के नाम हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर लोकसभा में चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस भी दिया था। 

विज्ञापन


700 किसानों की हुई मौत 
राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल किया कि सरकार किसानों को मुआवजा दिए जाने के संबंध में क्या कर रही है? इस पर सरकार की ओर से कहा गया कि उनके पास कोई आंकड़ा नहीं है। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि किसान आंदोलन में करीब 700 किसानों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री ने किसानों और देश से माफी मांगी, उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है। इसके बाद भी आपकी सरकार कहती है कि उनके पास मृतक किसानों का कोई आंकड़ा नहीं है। पंजाब सरकार ने लगभग 400 किसानों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया है। इसमें 152 लोगों को रोजगार भी दिया गया है।



हमारे पास सभी के नाम
राहुल गांधी ने कहा कि हमने हरियाणा के 70 किसानों की सूची तैयार की है, इस सूची को भी मैं सरकार को उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। आपके पास किसानों के नाम नहीं हैं, लेकिन हमारे पास सभी के नाम हैं। किसानों की सभी मांगे पूरी होने चाहिए, मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए, उन्हें रोजगार और उनका हक भी मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें