फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ड्रग एडिक्ट, ड्रग पैडलर: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष कतील ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा

Tue, 19 Oct 2021 06:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक कांग्रेस ने एक ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी को अशिक्षित बताया था। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राहुल पर निशाना साधा।
 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कतील का विवादित बयान सामने आया है। हालांकि उन्होंने मीडिया को ढाल बनाकर यह बात कही है। मंगलवार को कतील ने कहा 'राहुल  गांधी कौन हैं? राहुल गांधी एक ड्रग्स एडिक्ट हैं और ड्रग पेडलर हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं, यह मीडिया में आया था।' 

विज्ञापन


कतील की यह प्रतिक्रिया कर्नाटक कांग्रेस की तरफ से किए गए उस ट्वीट के बाद आई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशिक्षित बताया गया था। यह ट्वीट कन्नड़ भाषा में किया गया था। कतील के इस विवादित बयान से बवाल मच गया। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कतील से माफी मांगने को कहा है। वहीं, उन्होंने पीएम पर अनुचित टिप्पणी को नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर की करतूत बताया। शिवकुमार ने बताया कि पीएम मोदी को लेकर विवादित ट्वीट पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने उनके ट्विटर हैंडल से हटा दिया है। यह एक नौसिखिए की गलती थी।

डीके शिवकुमार ने ट्वीट किया, 'मेरा मानना है कि राजनीति के दौरान भाषा संसदीय होना जरूरी है। कर्नाटक कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर की ओर से किया गया असभ्य ट्वीट खेदजनक है और उसे हटा लिया गया।
विज्ञापन


कतील के राहुल को लेकर बयान के बाद शिवकुमार ने कहा, 'पिछले दिनों मैंने कहा था कि मैं राजनीतिक चर्चा में नागरिक और संसदीय भाषा होना जरूरी है। यहां तक कि हमारे विपक्षियों से भी। मुझे आशा है कि बीजेपी भी मेरे साथ इसे मानती है और राहुल गांधी पर अपने प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर वो माफी जरुर मांगेगी।'

भगवा शॉल व कपड़ों में दिखे पुलिसकर्मी
इससे पूर्व कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कुछ पुलिसकर्मियों की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की थी। विजयपुरा और उडुपी पुलिस की इन तस्वीरों में कुछ पुलिसकर्मी भगवा रंग के शॉल और कपड़े पहने नजर आ रहे थे। इस पर शिवकुमार ने लिखा था, 'हमारी पुलिस सभी भेदों से ऊपर उठकर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक प्रावधानों से बंधे हुए हैं। एक राजनीतिक संगठन के रंग के कपड़े पहनकर कर्नाटक पुलिस क्या मिसाल पेश कर रही है? क्या सीएम और डीजीपी इस पर गौर करेंगे?'

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें